Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Thieves have now started stealing petrol from bikes.

Kullu News: अब बाइक से पेट्रोल चुराने लगे चोर

Sun, 22 Nov 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves have now started stealing petrol from bikes.
कुल्लू। शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। दुकानों और घरों को निशाना बनाने के बाद अब शातिर सड़क के किनारे खड़ी बाइकों से भी तेल निकालने लगे हैं।
विज्ञापन

चोर बाइक की टंकी का लॉक तोड़कर पेट्रोल चोरी कर रहे हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है। सुल्तानपुर निवासी रोहित ने बताया कि उसने 20 नवंबर को भेखली मोड़ के समीप अपनी बाइक पार्क की थी। रात के समय चोरों ने बाइक से पूरा पेट्रोल चोरी कर लिया।
गांधीनगर निवासी विनोद ने बताया कि शनिवार को उसने अपनी बाइक गांधीनगर में सड़क किनारे पार्क की थी। उसकी बाइक से भी तेल चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि शहर में रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन


.....
बीते दिनों भुंतर में आभूषण की दुकान से 1 किलो 500 ग्राम चांदी और 15 ग्राम सोना चोरी होने का मामला सामने आया था। शनिवार को ढालपुर के मुख्य बाजार में भी दो दुकानों के भीतर लाखों रुपये का सामान चोरी होने की घटना सामने आई। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता है। पुलिस में दर्ज किए गए मामलों में एक भी आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
शहर में चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस की ओर से रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। भुंतर से लेकर कुल्लू शहर तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी मजबूत की जाएगी। लोगों से अपील है कि चोरी की किसी भी घटना के बाद नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर सके।
-अभिषेक एस, पुलिस अधीक्षक, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed