{"_id":"6b02ebd2e65228e2b1006b1e","slug":"fir-against-3-individuals-over-allegations-of-misappropriating-10-million-1-crore-and-seizing-a-resort-shimla-news-c-19-sml1002-823940-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एक करोड़ हड़पने और रिसॉर्ट पर कब्जा करने का आरोप, 3 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एक करोड़ हड़पने और रिसॉर्ट पर कब्जा करने का आरोप, 3 पर एफआईआर
विज्ञापन
कोटी में निजी रिसॉर्ट का मामला, मां-बेटे की शिकायत पर अदालत के आदेश से कार्रवाई
68 लाख रुपये का हिसाब नहीं मिलने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के कोटी क्षेत्र में रिसॉर्ट के कारोबार और जमीन पर कब्जे को लेकर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जबरन वसूली के आरोपों में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायतकर्ता मां-बेटे ने अपने रिश्तेदार, उसकी पत्नी और जमीन की मालकिन पर मिलीभगत कर एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम का दुरुपयोग करने और 55 लाख रुपये की लागत से तैयार रेस्तरां पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर ढली थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता परिवार ने वर्ष 2018 में दिल्ली स्थित अपनी दुकान करीब 1.25 करोड़ रुपये में बेची थी।
बैंक का ऋण चुकाने के बाद बची रकम में से एक करोड़ रुपये से अधिक आरोपी रिश्तेदार को भविष्य के लिए सुरक्षित रखने और कारोबार में निवेश करने के उद्देश्य से सौंपे थे। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि छह बैंक खातों के फॉरेंसिक लेखा परीक्षण में आरोपी से जुड़ी फर्मों को 1.42 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान सामने आया जबकि केवल 74.15 लाख रुपये ही वापस मिले। इस तरह 68.04 लाख रुपये का हिसाब नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
शिकायत में बताया है कि वर्ष 2019 में कोटी में निजी रिसॉर्ट बनाने की योजना तैयार की गई। इसके लिए जमीन की मालकिन के साथ तीन सितंबर 2019 को 10 साल का इकरारनामा किया गया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार जमीन के किराये के रूप में 2.60 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान किया गया। इसके बाद करीब 55 लाख रुपये खर्च कर छह स्थायी आरसीसी प्लेटफॉर्म, छह स्विस टेंट और अन्य सुविधाएं विकसित की गईं।
रिसॉर्ट का संचालन 25 दिसंबर 2020 से शुरू हुआ। शिकायतकर्ताओं ने दावा किया है कि वर्ष 2021 से 2023 के बीच रिसॉर्ट से सालाना करीब 50 से 60 लाख रुपये की आमदनी हुई। आरोप है कि वर्ष 2021 से आरोपी ने रिसॉर्ट की कमाई अपने और अपनी पत्नी के बैंक खातों में मंगवानी शुरू कर दी। अप्रैल 2022 से कमाई को 70:30 के अनुपात में बांटने की व्यवस्था लागू कर दी। इसके तहत 70 प्रतिशत हिस्सा आरोपी लेता था जबकि रिसॉर्ट के संचालन का पूरा खर्च शिकायतकर्ता उठाता था। फरवरी 2022 में शिकायतकर्ता महिला पर कथित तौर पर दबाव बनाकर पांच लाख रुपये भी एक फर्म के खाते में ट्रांसफर करवाए गए।
रिसॉर्ट के रास्ते पर लगा दी दीवार
शिकायत के मुताबिक 24 नवंबर 2023 को आरोपी कोटी स्थित रिसॉर्ट पहुंचा और शिकायतकर्ताओं को वहां से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद ठेकेदार के माध्यम से रिसॉर्ट तक पहुंचने वाले रास्ते पर पत्थर की दीवार खड़ी कर दी गई, जिससे शिकायतकर्ताओं का परिसर में प्रवेश बंद हो गया। आरोप है कि जनवरी 2026 में दोबारा जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया और शिकायतकर्ताओं की ओर से तैयार किए छह आरसीसी प्लेटफॉर्म पर नए टेंट लगाने शुरू कर दिए। शिकायतकर्ताओं ने 11 मार्च 2026 को जुन्गा थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि अदालत के आदेश पर 20 नवंबर को ढली थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।