फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लोन के नाम पर दो लोगों से ठगी

लोन के नाम पर दो लोगों से ठगी

Mon, 08 Apr 2019 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
लोन के नाम पर दो लोगों से ठगी
कैराना। लोन करने के नाम पर दो लोगों से ठगी करने का मामला समाने आया है। पीड़ितों ने कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला इमरामपुरा निवासी इस्लाम और नवीननगर निवासी शबाना सोमवार को कोतवाली कैराना पहुंचे। तहरीर देकर बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने लोन स्वीकृत कराने संबंधी विज्ञापन देखा था, जिसके बाद उन्होंने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। कंपनी की ओर से उनके फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक की पासबुक शेयर करने की बात कही गई। ये होने के बाद बीते 13 मार्च को इस्लाम से दो लाख रुपये तथा शबाना से पांच लाख रुपये का लोन स्वीकृत करने की फाइल के लिए 1600-1600 रुपये पेटीएम में डलवा लिए। इसके बाद उनके घर पर डाक के जरिये पत्र भी भेजा गया है। पीड़ितों ने बताया कि उक्त कंपनी फर्जी लग रही है, जो उनसे और भी धनराशि की मांग की जा रही है। उन्हें कागजात के दुरुपयोग का अंदेशा है। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाल राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed