{"_id":"5c8fdaf7bdec2213e648ea4f","slug":"51552931575-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
थानाभवन। जलालाबाद निवासी आसमां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी चार साल पहले चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। फिलहाल उसे एक डेढ़ साल का बेटा है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और बेटे को अपने पास रख लिया। महिला ने कार्रवाई की मांग की है। सीओ सुरेंद्र यादव ने मामले को ऐच्छिक ब्यूरो भेज दिया है।
बूढ़ाबाबू तालाब से चोरी
थानाभवन। क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी धमेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह ठेकेदार हैं और फिलहाल कस्बे में बूढ़ाबाबू तालाब का विकास कार्यों का काम कराने में जुटे हैं। शनिवार रात चोरों ने तालाब में बनाए गए बीम के सरिये काट लिए। इस दौरान चोर करीब 15 हजार रुपये का लोहा चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
घर लौटा चेयरमैन का भाई
थानाभवन। हसनपुर लुहारी की किसान सहकारी समिति के चेयरमैन का भाई शनिवार रात को घर लौट आया। शनिवार को चेयरमैन नरेश सैनी ने थाने में तहरीर देकर भाई की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पांच दिन के बाद शनिवार रात को चेयरमैन का भाई मुनेश सैनी सकुशल स्वयं ही लौट आया। उसने बताया कि वह एक काम के सिलसिले में बिना बताए घर से चला गया था।