{"_id":"5c2d001cbdec223d834c4460","slug":"51546453020-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के ठेकाकर्मी से बदसलूकी, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालिका के ठेकाकर्मी से बदसलूकी, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। नगरपालिका में एक ठेकाकर्मी से ट्रैक्टर हटाने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकाें ने बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी। आरोपियों ने पालिका की कूड़े से भरी ट्रॉली में टक्कर मारकर उसके डाले को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया।
नगर के मोहल्ला दरबारकलां निवासी शफीक अहमद नगर पालिका परिषद कैराना में ठेकाकर्मी के रूप में ट्रैक्टर पर चालक है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह पालिका की ट्रैक्टर ट्रॉली में सफाईकर्मियों के साथ मोहल्ला आलकलां जाटव बस्ती में कूड़ा उठवा रहा था। आरोप है कि उसी दौरान लकड़ियों से लदी हुई एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार युवकों ने साइड में खड़े ट्रैक्टर को हटाने को लेकर बदसलूकी की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि उन्होंने ट्रैक्टर की टक्कर से कूड़े से भरी पालिका की ट्रॉली का डाला भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित का मोबाइल छीनकर धमकी देते हुए भाग गए।
घटना की सूचना पर सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, सफाई नायब अबसार अहमद, सुभाषचंद, मोहम्मद असलम मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की ट्रैक्टर ट्रॉली को मोहल्ले में ही आरा मशीन से पकड़ लिया, जबकि आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल ठेकाकर्मी को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। मामले में एक नामजद समेत एक अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।