फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुल्हन के आते ही दूल्हे के घर हमला, दो घायल

दुल्हन के आते ही दूल्हे के घर हमला, दो घायल

Wed, 21 Nov 2018 11:50 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन के आते ही दूल्हे के घर हमला, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शहर से एक गांव में गई युवक की बारात में घुड़चढ़ी के दौरान डांस करते हुए कुछ बारातियों का दूल्हे पक्ष से विवाद हो गया। उस वक्त तो लोगों से मामला शांत कर दिया। दुल्हन को विदा करके लाते ही युवकों ने दूल्हे के घर पर हमला बोल दिया। इसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है।

शहर के मोनू की बारात बुधवार को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक गांव में गई थी। बारातियों की अच्छी खातिरदारी हुई। सब कुछ अच्छा रहा लेकिन घुड़चढ़ी के दौरान बारात में गए कुछ युवकों की दूल्हे पक्ष के लोगों से ही कहासुनी हो गई। वहीं पर दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। फेरों की रस्म के बाद बाराती दुल्हन को विदा कराकर ले गए। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि देर रात बारात के लौटने पर घुड़चढ़ी के दौरान झगड़ा करने वाले कुछ युवकों ने उनके घर में घुसकर परिजनों पर हमला कर दिया। जमकर पिटाई की। इसमें अनिल और हिमांशु घायल हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित पक्ष की ओर से करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। उधर, इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed