फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अविवाहित किसान को गोली मारी

अविवाहित किसान को गोली मारी

Tue, 30 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अविवाहित किसान को गोली मारी
किसान को गोली मारी
विज्ञापन

कैराना । गांव तीतरवाड़ा में सोमवार शाम के समय खेत पर काम कर रहे किसान को गोली मार कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घायल को शामली सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार गांव तीतरवाडा निवासी 50 वर्षीय ऋषिपाल अविवाहित है। सोमवार शाम 5.30 बजे वह अपने खेत पर काम कर रहा था। उसका आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उस पर गोली चला दी और फरार हो गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को शामली सीएचसी पर ले जाया गया। घायल के भाई नाथीराम ने कोतवाली में एक को नामजद कर तहरीर दी है। उसने बताया कि कि उसके भाई ऋषिपाल ने गांव के ही व्यक्ति से ट्रैक्टर द्वारा अपने खेत की जुताई कराई थी, जिसके चार हजार रुपये उसके भाई के ऊपर बकाया थे। चार हजार रुपये समय पर नही देने के कारण आरोपी ने उसके भाई को गोली मार दी। उधर, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed