फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संघर्ष में ग्राम प्रधान सहित दस पर मुकदमा दर्ज

संघर्ष में ग्राम प्रधान सहित दस पर मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
संघर्ष में ग्राम प्रधान सहित दस पर मुकदमा दर्ज
संघर्ष में ग्राम प्रधान सहित दस पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

थानाभवन। नाली के विवाद के चलते एक दिन पहले कादरगढ़ गांव में हुए संघर्ष में पुलिस ने दोनों पक्षों से ग्राम प्रधान सहित दस नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव कादरगढ़ उर्फ निरालसी में एक दिन पहले नाली को लेकर ग्राम प्रधान बबलू व ओमप्रकाश सिंह पक्ष के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों पक्ष लाठी लेकर आमने सामने आ गए थे। इस दौरान हुए संघर्ष में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। घायलों ने मेडिकल के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने एक पक्ष से बबलू प्रधान की तहरीर के आधार पर प्रमोद राणा, यशपाल उर्फ गुड्डू, ओमप्रकाश, वीर प्रताप उर्फ सोनू, परमजीत व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, दूसरे पक्ष से ओमप्रकाश सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान बबलू, राजीव, अनुज, संदीप व दुष्यंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed