{"_id":"5b7daef442c7924639036eb1","slug":"51534963444-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप और बाइक की भिडंत, एक युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप और बाइक की भिडंत, एक युवक की मौत
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
कैराना रोड पर पिकअप व बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव गढ़ीदौलत निवासी आदिल और बिजलीघर कांधला देहात रोड निवासी इसरार मंगलवार को बाइक से कैराना जा रहे थे। वहां से लौटते समय जब वे गांव आल्दी के पांच पहुंचे, तो कांधला की ओर से आ रहे पिकअप से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों घायलों को पुलिस ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के लोगों के अनुसार उपचार के दौरान इसरार की हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे से परिवार के लोगों में मातम पसर गया। मृतक इसरार की मां ने पिकअप चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।