{"_id":"5af09d6b4f1c1b390a8b895d","slug":"51525718379-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के लिए रोका तो झोंक दिया पुलिस पर फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के लिए रोका तो झोंक दिया पुलिस पर फायर
Updated Tue, 08 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। पुलिस ने भैंसानी मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोकना चाहा, तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक, दो तमंचे, कारतूस और 16 किग्रा डोडा बरामद किया है।
सीओ थानाभवन अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश नशीले पदार्थ के साथ भैंसानी गांव से थानाभवन की तरफ आ रहे हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, एसआई धर्मेंद्र, अनिल कुमार, रविंद्र सैनी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चेकिंग शुरू कराई। भैंसानी गांव की तरफ से आते बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया और फरार होने लगे। घेराबंदी करके पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी जावेद पुत्र अय्यूब और शावेज पुत्र अय्यूब गांव भैंसानी इस्लामपुर के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से एक-एक तमंचा, कारतूस और आठ-आठ किलो डोडा तथा बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपी पूर्व में ही शामली में गोकशी के मामले में वांछित चल रहे हैं।