{"_id":"5ad78e114f1c1b3c0a8b543c","slug":"51524076049-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौट रहे सगे भाइयों के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत से लौट रहे सगे भाइयों के साथ मारपीट
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कैराना।
मोहल्ला खैलकलां ईदगाह निवासी इंतजार अली ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने छोटे भाई गुलजार के साथ बाइक से खेत से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में खुरगान रोड पर चांद मस्जिद के पास दो सगे भाइयों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कहा कि ठेकेदार से रुपये दिलवा दो, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा। जबकि उनका किसी भी ठेकेदार से कोई लेना देना नहीं है। मारपीट में वह दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।