फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गर्भवती महिला से मारपीट, हालत खराब

गर्भवती महिला से मारपीट, हालत खराब

Fri, 06 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला से मारपीट, हालत खराब
कैराना। मोहल्ला अफगानान निकट उस्मानिया मस्जिद निवासी हाजी शब्बीर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे उसका बेटा अपनी पत्नी के साथ घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान परिवार के कुछ लोग घर में घुस आए और उन्होंने मारपीट कर दी। इसमें उसका बेटा और गर्भवती पुत्रवधु घायल हो गये। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, मोहल्ला दरबारकलां निवासी फुरकान ने पुलिस को तहरीर दी कि बुधवार शाम सात बजे वह भूरा रोड पर अपने खेत पर गया था। तभी नकाबपोश आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित ने आरोपियों से जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed