फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ताला तोड़कर मकान से नकदी और जेवरात चोरी

ताला तोड़कर मकान से नकदी और जेवरात चोरी

Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर मकान से नकदी और जेवरात चोरी
घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन

कांधला (शामली)। बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी कर लिए गए। पीड़ित मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी मोमीन पानीपत में राजमिस्त्री का कार्य करता है। बुधवार की शाम वह अपने परिवार के साथ शामली अपनी रिश्तेदारी में गया था। इसी दौरान ताला तोड़कर मकान से चोरी कर ली गई। बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित को पड़ोसियों ने कॉल करके घटना के बारे में सूचना दी। इसके बाद मोमीन घर पहुंचा। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मकान से 50 हजार रुपये नकदी, सोने के कुंडल, अंगूठी, गले का हार, दो किलो चांदी के जेवरात आदि चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जांच की। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच करने में लगी हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed