{"_id":"5a79f81d4f1c1bb1208b7ba6","slug":"51517942813-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति से जेवरात चोरी, रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति से जेवरात चोरी, रोष
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
कस्बे के मुख्य बाजार में मां शाकंभरी देवी मंदिर में से हनुमान जी की चांदी की मूर्ति और आभूषण चोरी कर लिए गए। चोरी का पता लगने लगे पर श्रद्धालुओं में रोष फैल गया। कुछ देर बाद व्यापारियों ने शक के आधार पर एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा झिंझाना के मुख्य बाजार में मां शाकंभरी देवी का प्राचीन मंदिर है। मंदिर में मां की प्रतिमा के निकट ही हनुमानजी की चांदी की मूर्ति (वजन करीब ढाई किलोग्राम) भी स्थापित थी। सोमवार की रात चोरों ने छत के रास्ते मंदिर में घुसकर हनुमान जी की मूर्ति के अलावा मंदिर के दान पात्र से नकदी, मां की प्रतिमा से छत्र और उनके गले से चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह पुजारी जब मंदिर में पहुंचे तो चोरी का पता चला। कुछ ही देर में यह सूचना कस्बे में फैली तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। मंदिर में चोरी पर रोष व्यक्त किया। झिंझाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। उधर, दोपहर बाद व्यापारियों ने मंदिर में चोरी करने के शक में एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मंदिर के पुजारी आकाश शर्मा ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
सुरंग बनाकर चुरा लिए 83 हजाररुपये
झिंझाना। कस्बा झिंझाना में ऊन रोड पर नाले से सुरंग बनाकर फाइनेंसर के दफ्तर से 83 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली गई। ऊन रोड पर सपना सिनेमा के पास फाइनेंसर देवेंद्र सिंह का दफ्तर है। देवेंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह जब दफ्तर खोला, तो अंदर मेज की दराज में से 83 हजार रुपये गायब मिले। उन्होंने बताया कि दफ्तर के सामने ही गंदे पानी की निकासी का नाला है, जिसमें से करीब तीन मीटर लंबी सुरंग बनाकर चोरी की गई है। पीड़ित देवेंद्र सिंह ने झिंझाना थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गश्त पर सवाल
एक ही रात में कस्बे में चोरों ने दो वारदातों को अंजाम दे दिया। जाहिर है कि पुलिस की गश्त में ढिलाई बरती जा रही है। दोनों ही घटनाएं मेन बाजार और मुख्य रास्ते पर हुई। वारदातों से कस्बे के लोगों में रोष है।