{"_id":"5a3d490c4f1c1bca678c30c7","slug":"51513965836-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया ई-रिक्शा चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया ई-रिक्शा चालक
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
शामली। सुबह घर से निकला ई-रिक्शा चालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक की मां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव लिलौन निवासी महिला कविता ने बताया कि उसका पुत्र विपिन ई-रिक्शा चलाता है। विपिन बृहस्पतिवार सुबह ई-रिक्शा लेकर निकला था, लेकिन रात तक घर पर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शामली तथा अन्य रिश्तेदारियों में की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर परिजनों को चिंता सताने लगी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। कार्रवाई की जा रही है।
सीएम सुरक्षा के लिए शामली से मांगी गई फोर्स
शामली। बागपत में सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन होना है। इसके लिए शामली से भी फोर्स की मांग की गई है। जिसके चलते एसपी के आदेश पर कई थानों तथा रिजर्व पुलिस लाइन से फोर्स की सूची तैयार कर उसको बागपत के लिए रवाना किया जा रहा है।