फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुकान में घुसकर व्यापारी भाइयों पर हमला

दुकान में घुसकर व्यापारी भाइयों पर हमला

Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
दुकान में घुसकर व्यापारी भाइयों पर हमला
कैराना।
विज्ञापन

कस्बा कैराना के बाजार जोड़िया कुआं में चार युवकों ने दुकान में घुसकर व्यापारी भाइयों पर डंडों से हमला कर दिया। शोरशराबा होने पर लोगों ने एक हमलावर को मौके पर पकड़ लिया, जबकि बाकी फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बाजार जोड़िया कुआं पर आकाश और अमन की रेडीमेट कपड़ों की दुकान है। रविवार दोपहर करीब एक बजे दो युवक जर्सी खरीदने उनकी दुकान पर पहुंचे। कई जर्सियां दिखाने के बावजूद जब युवकों को कुछ पसंद नहीं आया। तो दुकानदार ने कहा कि इससे ज्यादा वैरायटी हमारे पास नहीं है। इस पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों युवक गाली गलौज कर धमकी देते हुए वहां से चले गए। कुछ देर बाद वह अपने दो अन्य साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर आए। दुकान में घुसकर आकाश और उसके भाई अमन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि युवकों ने दुकान का गल्ला भी लूटने की कोशिश की। सरेबाजार व्यापारी भाइयों पर हमला होने से हंगामा हो गया।
विज्ञापन

लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके चलते हमलावर चारों युवक मौके से भागने लगे। तीन आरोपी तो फरार हो गए, लेकिन लोगों ने एक को पकड़ लिया। इसी दौरान सूचना मिलने पर कैराना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed