{"_id":"5a01f8a14f1c1b8d698b9f99","slug":"51510078625-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पशु तस्कर को थाने से जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पशु तस्कर को थाने से जमानत
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
चार माह पूर्व पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक को पुलिस ने थाने से जमानत दे दी, जबकि दूसरे को जेल भेज दिया गया।
23 जून को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगर के मोहल्ला काजीवाड़ा में छापा मारा था। पुलिस ने यहां जमील के घर पर पशुुुओं का अवैध कटान पकड़ा था। इस दौरान पशु तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस मामले में जमील पुत्र हबीब तथा अनीस पुत्र शफीक वांछित चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को मोहल्ले से ही गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने जमीन को जेल भेज दिया, जबकि दूसरे आरोपी अनीस को कोतवाली से ही जमानत दे दी गयी।