{"_id":"59bd78f84f1c1b26688b5080","slug":"51505589496-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम को मिली ढाई लाख रुपये लूट की सूचना, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंट्रोल रूम को मिली ढाई लाख रुपये लूट की सूचना, मचा हड़कंप
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
कंट्रोल रूम पर लूट और विरोध करने पर गोली मारने की सूचना पर पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, तो मामला जीजा-साले के बीच मारपीट का निकला।
शुक्रवार रात साढे़ नौ बजे मोहल्ला आलदरम्यान निवासी सलीम ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर सूचना दी कि भूरा रोड पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी तथा ढाई लाख रुपये लूट लिए। कोतवाली प्रभारी ने शिकायतकर्ता के मोबाइल पर कॉल की तो मोबाइल बंद मिला। जिस पर पुलिस की गाड़ियां भूरा रोड की ओर दौड़ पड़ी। बाद में सलीम को लेकर पुलिस कोतवाली आई। जहां पूछताछ के बाद पता चला कि उसका जीजा के साथ केवल झगड़ा हो गया था। पुलिस ने आरोपी अजीज, नदीम निवासी मोहल्ला इकराम पुरा को शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। वहीं दूसरे मामले में शनिवार रात रामलीला के दौरान गौशाला के बाहर झगड़ा करने पर पुलिस ने मोहल्ला आलकलां निवासी जावेद तथा मोहल्ला नवाब दरवाजा निवासी फहीम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।