{"_id":"599499a44f1c1b1a1f8b4679","slug":"51502910884-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सूचना देने पर प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी सूचना देने पर प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी सूचना देने पर प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट
कैराना। उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि गांव नंगला राई का ग्राम प्रधान यूसुफ पिछले कई दिनों से उच्चाधिकारियों को कॉल करके नंगला राई के पास ही यमुना नदी से अवैध रेत खनन होने की शिकायतें कर रहा था। मंगलवार को भी ग्राम प्रधान ने एसडीएम तथा जिलाधिकारी को कई बार कॉल करके कहा कि यमुना में रेत खनन किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम कैराना ने छापा मारा, तो मौके पर खनन नहीं मिला। इसके बाद ग्राम प्रधान से पूछा गया कि यदि तुमने रेत खनन होते देखा है, तो उन स्थानों को दिखाओ। इस पर ग्राम प्रधान ने कहा कि मैने तो केवल रेत खनन के बारे में सुना था। एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि झूठी सूचना देकर गुमराह करने के आरोप में ग्राम प्रधान यूसुफ के विरुद्ध कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इकरामपुरा में युवती की चोटी कटी
कैराना। कस्बा कैराना के मोहल्ला इकरामपुरा में बुधवार सुबह खाना बना रही युवती नाजर (18) की चोटी कट गई। घबराहट में चिल्लाने के बाद नाजर बेहोश हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद नाजर को मोहल्ले में ही प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाकर उपचार कराया। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण पिछले दिनों से महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं।
महिला से फोन पर अश्लीलता
कैराना। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि तीन युवक उससे फोन पर अश्लील बातें करते हैं और विरोध करने पर गाली गलौज करते हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया।