फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हमलावर पक्ष ने भी दी पुलिस को तहरीर

हमलावर पक्ष ने भी दी पुलिस को तहरीर

Thu, 17 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
हमलावर पक्ष ने भी दी पुलिस को तहरीर
पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई
विज्ञापन

कैराना। गांव अकबरपुर सुनहेटी के हत्याकांड में फैसला नहीं करने पर आरोपी पक्ष ने गुड्डी के पति व बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया था। वहीं, बुधवार को आरोपी पक्ष की महिला ने गुड्डी के जेठ व एक अन्य व्यक्ति पर दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
छह मार्च 2016 को अकबरपुर सुनहेटी निवासी गुड्डी की अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। गुड्डी के पति संगत ने दो दिन पूर्व ही कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोप लगाया कि विपक्षी कुरबान, मेसर और सफदर ने पूर्व में हुई गुड्डी की हत्या के मामले मे फैसला करने का दबाव बनाया। फैसला नहीं करने पर उसको तथा उसकी बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं, बुधवार को आरोपी पक्ष की महिला ने कैराना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सुबह 10 बजे वह अपने खेत पर जा रही थी। इसी बीच गांव के ही दो युवक वहां आए तथा उसे बदनीयती से दबोच लिया। विरोध करने पर पिटाई कर दी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है तथा तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

17 घरों में पकड़ी बिजली चोरी
कैराना। विद्युत निगम की टीम ने गांव पावटी कला में बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 17 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। आरोपियों के खिलाफ कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभियान में अवर अभियंता शाहिद हसन, भानू प्रताप कुशवाहा, राहुल कुमार और संजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ गांव पावटी कला में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवारों ने युवक पर किया हमला
कैराना। कस्बा कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी आशु सोमवार देर रात स्कूटी से झिंझाना जा रहा था। आशु ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कैराना से ही उसके पीछे कार सवार तीन युवक लग गए। आरोपियों ने गांव भूरा से आगे निकलने पर उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। वह घायल होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed