{"_id":"5988b75a4f1c1bcc5b8b4693","slug":"51502132058-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटी कटने की अफवाह उड़ाई तो की होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोटी कटने की अफवाह उड़ाई तो की होगी कार्रवाई
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
चोटी कटने की अफवाहों से पुलिस महकमा भी परेशान है। सोमवार को सीओ ने सोशल मीडिया पर चल रही चोटी काटने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, चोटी काटने के मामलों के साथ ही आजकल व्हाट्सएप और फेसबुक पर कुछ लोग इन घटनाओं के संबंध में तरह-तरह की अफवाहें उड़ा रहे हैं। इन्हें देखकर लोग दहशत में हो जाते हैं। उनके परिवार की महिलाएं एवं युवतियां भी भय के दौर से गुजरती हैं। इसी के संबंध में सीओ ने सोमवार को बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही चोटी काटने की अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर गठित साइबर सेल द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। किसी प्रकार की झूठी अफवाह फैलाकर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।