फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ड्रग्स सप्लायर की तलाश में एसपी के नेतृत्व में कैराना पहुंची टीम

ड्रग्स सप्लायर की तलाश में एसपी के नेतृत्व में कैराना पहुंची टीम

Tue, 18 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
ड्रग्स सप्लायर की तलाश में एसपी के नेतृत्व में कैराना पहुंची टीम
कैराना।
विज्ञापन

नारकोटिक्स विभाग की महिला एसपी के नेतृत्व में टीम ने ड्ग्स सप्लायर की तलाश में कांधला और कैराना में दबिशें डाली। फिलहाल टीम को कोई कामयाबी नहीं मिली।
सोमवार को दिल्ली से नारकोटिक्स विभाग की महिला एसपी अपनी टीम के साथ कैराना कोतवाली पहुंची। एसपी ने कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार से वार्ता कर इस्लाम नामक ड्रग्स सप्लायर के बारे में जानकारी की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कुछ दिन पूर्व ही एक आरोपी को अफीम की खेप के साथ पकड़ा गया था। उसी ने पूछताछ के दौरान इस्लाम का नाम बताया था, जो उसे नशीले पदार्थ की सप्लाई करता है। इस्लाम शामली जिले का निवासी है, लेकिन वह किस थाना क्षेत्र के किस गांव में रहता है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। इसके अलावा नारकोटिक्स विभाग की टीम ने कैराना कोतवाली में बीते साल के दौरान दर्ज किए गए मादक पदार्थ तस्करी के मामलों के अभिलेख भी देखे, ताकि इस्लाम के बारे में पुख्ता जानकारी मिल सके। काफी खोजबीन के बाद भी जब इस्लाम के बारे में जानकारी नहीं हुई, तो टीम कांधला थाने के लिए रवाना हो गई। कैराना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दिल्ली से नारकोटिक्स विभाग की एसपी अपनी टीम के साथ आई थीं। उन्हें उपलब्ध रिकार्ड को दिखा दिया गया है।
विज्ञापन

नशीले पदार्थ की सप्लाई का गढ़ है कैराना और झिंझाना
शामली। नशीले पदार्थ की तस्करी के लिए कैराना और झिंझाना क्षेत्र बदनाम रहा है। कैराना क्षेत्र के गांव भूरा में नशीले पदार्थों की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। इसके अलावा झिंझाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर कई ढाबों पर नशीले पदार्थों की खेप पहुंचती है। पूर्व में कई मामले पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed