फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ लेखपाल ने कराया मुकदमा दर्ज

अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ लेखपाल ने कराया मुकदमा दर्ज

Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ लेखपाल ने कराया मुकदमा दर्ज
थानाभवन। गांव मनट मंटी में चकरोड की जमीन और नवीन आबादी में अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लेखपाल नफीस अहमद ने बताया कि गांव मनट मंटी में चकरोड की जमीन को काटकर खेत में मिलाने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। मौके पर पहुंचकर जांच की और चकरोड की भूमि छोड़ने के लिए कहा गया। इसके बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इसी के चलते आरोपी बिजेंद्र पुत्र ओमी शंकर निवासी मनट मंटी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उधर, गांव मनट में ही नवीन पट्टी में स्थित वाल्मीकि आबादी में अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ भी लेखपाल नफीस अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में बिशन, लीलू, धर्मपाल और दिनेश को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed