{"_id":"594c15044f1c1b01218b4645","slug":"51498158340-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पशु काटकर बेचने ले जाते हुए पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में पशु काटकर बेचने ले जाते हुए पकड़ा
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में पशु काटकर बेचने ले जाते हुए आरोपी को पकड़ा
कैराना(शामली)। जंगल में पशु काटकर उसके मांस को बेचने के लिए ले जाते एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव मोहम्मदपुर राई के जंगल में अवैध रूप से पशु कटान कर घर से बेचा जा रहा है। पुलिस ने मौके से आरोपी इनाम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पशु की खाल, 50 किलो मांस, तराजू, बाट, छुरा व बुगता बरामद किया है। उपनिरीक्षक कैलाश गौतम ने बताया कि आरोपी जंगल में अवैध कटान करके अपने घर पर मीट बेचता था। मामले में आरोपी इनाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
अवैध रूप से मीट बेचने वालों की दुकानें कराई बंद
कैराना। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला छड़ियान और इमामबाड़ा में बगैर लाइसेंस चल रही मीट की कई दुकानों को बंद करा दिया। चेतावनी दी गई कि लाइसेंस और मानकों को पूरा किए बगैर दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।
गौरतलब है कि एक पखवाड़ा पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी पवन कुमार ने टीम के साथ कस्बा कैराना के मोहल्ला छड़ियान व इमामबाड़ा में छापा मारा था। टीम को वहां पर कई ऐसी मीट की दुकानें मिली थी, जहां खाद्य सुरक्षा विभाग के मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा था। दुकानदारों को लाइसेंस लेने के लिए आवेदन करने को कहा था। वहीं, बृहस्पतिवार को पुलिस ने लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं करने वाली मीट की दुकानों को बंद करा दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि डीएम के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है।