फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   50 lakhs of stolen from three houses

तीन घरों से 50 लाख की चोरी

Wed, 31 May 2017 12:12 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
50 lakhs of stolen from three houses
chori - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/गढ़ीपुख्ता। गांव मालैंडी में सोमवार की रात चोरों ने तीन घरों को अपना    निशाना बनाया। ग्राम प्रधान समेत तीन घरों से नगदी और जेवरात समेत 50 लाख का सामान समेट    ले गए। सुबह होने पर चोरी का    पता चला तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


सोमवार की रात चोर ग्राम प्रधान अश्वनी और गन्ना समिति के डायरेक्टर मनोज पुत्र वीरसेन के मकान में घुस गए। यहां से तिजोरी के ताले तोड़कर ढाई लाख नकदी, बीस तोला सोना, पांच किलो चांदी समेत करीब तीस लाख के जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने पड़ोसी जयकुमार शर्मा के मकान में घुस कर अलमारी में रखे 70   हजार की नगदी, 15 तोले सोना, दस जोड़ी पाजेब समेत आठ लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। यहां से चोरों ने संजीव पुत्र ओमपाल के घर को अपना निशाना बनाया और 12 तोले सोना एवं तीन    किलो चांदी सहित करीब पांच लाख के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद चोर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह होने पर अश्वनी की माता को चोरी का पता चला। शोर-शराबा होने पर परिवार जाग गया। तीन घरों में लाखों की चोरी होने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी साहब सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना प्रभारी का घेराव किया और कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच करा शीघ्र ही खुलासा कराया जाएगा। वारदात के खुलासे में पुलिस टीम को लगा िदया गया है। उधर, चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद दावत भी उड़ाई। एक मकान में दारू की दो बोतल, सोडा, दो डिस्पोजल गिलास, नमकीन के पाउच मिले। 

बाइक लूट के विरोध    में हंगामा 
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव कनियान निवासी मोहित सोमवार को बाइक से मेरठ गया था। शाम को जब वह लौट रहा था, तो कनियान मार्ग पर तीन सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन मोहित ने बाइक नहीं रोकी।


इस पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया और बाइक लूटकर फरार हो गए। मंगलवार को पीड़ित ने अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा किया और लूट की तहरीर दी। थानाध्यक्ष एमएस गिल ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया तथा जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। इस दौरान मोहित, कालू, उमर सिंह, साहब सिंह, राहुल, सहदेव, महेश, देवेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed