फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पति, देवर, जेठ व ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप

पति, देवर, जेठ व ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप

Wed, 13 Mar 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
पति, देवर, जेठ व ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप
थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी जुलाई 2017 में मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी युवक के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार व नकद रुपयों की मांग करने लगे। उन्होंने दहेज देने में असमर्थता जताई तो उसकी बेटी का लगातार उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व शराब के नशे में पति, देवर, जेठ व ननदोई ने जबरदस्ती उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर ससुर नेे बेल्ट से पिटाई की। बावजूद इसके लोक लिहाज के कारण बेटी उत्पीड़न सहती रही। कुछ दिन बाद उसे घर से निकाल दिया गया। बताया कि फिलहाल उसकी बेटी मायके में ही रह रही है। आरोप है कि इसी दस मार्च को उसके देवर व सास घर आए और फंदा बनाकर उसकी बेटी को जान से मारने का प्रयास किया। उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी कार में बैठकर भाग गए। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed