फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मेडिकल रिपोर्ट में लड़की की उम्र 19 साल आई

मेडिकल रिपोर्ट में लड़की की उम्र 19 साल आई

Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट में लड़की की उम्र 19 साल आई

विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट में लड़की बालिग निकली
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जाई गई लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में बालिग होने की पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में उसकी उम्र 19 साल बताई गई है, जबकि शैक्षिक प्रमाणपत्र में उसकी उम्र लगभग 17 साल है।

करीब ढाई महीने पहले क्षेत्र के एक गांव की लड़की संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। बाद में परिजनों ने गांव के एक लड़के के खिलाफ बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की और आरोपी लड़का दोनों नाबालिग बताए गए थे। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर लड़की की उम्र करीब 17 साल है। तीन दिन पहले पुलिस ने लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था, जबकि लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था। कोतवाल के मुताबिक मेडिकल में लड़की की उम्र करीब 19 साल आई है। लड़की को बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। बयान के बाद कोर्ट के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed