{"_id":"5c26677bbdec2256a8714e49","slug":"41546020731-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोचे दो बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दबोचे दो बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पूर्वी यमुना नहर पर हुई दंपती से लूट का खुलासा कर दिया। बदमाशों के पास से हजारों की नगदी और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि पुलिस टीम गांव अट्टा के निकट वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को दो संदिग्ध युवक कांधला की ओर से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों एक गन्ने के खेत में घुस गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। दोनों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस और 25 हजार रुपये की नगदी भी बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपने नाम कपिल उर्फ थेली और हेमंत उर्फ शिवम उर्फ काला निवासी भभीसा बताया है। यह भी बताया कि उन्होंने 10 दिसंबर को पूर्वी यमुना नहर पटरी पर बाइक सवार दंपति अरुण और उसकी पत्नी निधि से हथियारों के बल पर सात हजार रुपये, तीन मोबाइल, मंगल सूत्र, सोने की अंगूठी, कानों के कुंडल, आधार कार्ड लूटे थे। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों बदमाश दंपति से लूटे गए सामान को सामान को बेचकर पैसा लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों की निशानदेही पर लूट में प्रयोग की गई बाइक और दंपती से लूटा गया आधार कार्ड भी बरामद किया है। शुक्रवार को दोनों का चालान कर दिया गया।