फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला, महिला सहित तीन घायल

छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला, महिला सहित तीन घायल

Sun, 16 Dec 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला, महिला सहित तीन घायल
छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला
विज्ञापन

झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने दो महिलाओं सहित आठ लोगों पर घर में घुसकर पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। विरोध करने पर परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।

गांव निवासी पीड़ित ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात्रि गांव की दो महिलाओं सहित आठ लोग उनके घर में लाठी-डंडों से लैस होकर घुस गए और उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। पत्नी के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में परिवार की महिला सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आकर हमलावरों से बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को झिंझाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत में एक युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed