फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बच्चों को अकेला छोड़कर खरीदारी करने चला गया ग्रामीण

बच्चों को अकेला छोड़कर खरीदारी करने चला गया ग्रामीण

Sat, 15 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को अकेला छोड़कर खरीदारी करने चला गया ग्रामीण
शामली। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव सफीपुर निवासी धर्मसिंह शुक्रवार सुबह अपने मासूम पुत्र व पुत्री को लेकर शामली में सामान खरीदने आया था। उसने दोनों बच्चों को हनुमान रोड स्थित एक दुकान के बाहर बैठा दिया और थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर बाजार में खरीदारी करने चला गया। भीड़-भाड़ से घबराकर बच्चों ने रोना शुरू कर दिया। इस पर वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। बच्चों से उनके पिता के बारे में जानकारी की, लेकिन वे कुछ नहीं बता सके। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बच्चों को कोतवाली ले गई। उधर, कुछ समय बाद ग्रामीण खरीदारी कर लौटा तो दोनों बच्चों को वहां न पाकर घबरा गया। उसने आसपास लोगों से बच्चों के बारे में पूछा तो पुलिस द्वारा कोतवाली ले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचा और बच्चों को वहां सुरक्षित पाया। पुलिस ने उसे नसीहत देते हुए बच्चों को उसके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed