फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऑपरेशन क्रेक डाउन में पुलिस ने पांच आरोपी दबोचे

ऑपरेशन क्रेक डाउन में पुलिस ने पांच आरोपी दबोचे

Mon, 27 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन क्रेक डाउन में पुलिस ने पांच आरोपी दबोचे
ऑपरेशन क्रेक डाउन में पुलिस ने पांच आरोपी दबोचे
विज्ञापन

शामली।
कमालपुर शराब प्रकरण के बाद शराब माफिया के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन क्रेक डाउन लगातार चल रहा है। सोमवार को भी कई थाना क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना बाबरी पुलिस ने सोमवार सुबह हाथी करौंदा बिजलीघर के पास से रवि पुत्र रामशरण निवासी बाबरी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। थाना झिंझाना पुलिस ने गांव श्यामली श्यामला से आरोपी सतीश पुत्र कालिया उर्फ कलिराम तथा रामकुमार पुत्र अर्जन सिंह निवासी ग्राम नया गांव को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 10-10 लीटर कच्ची शराब और पांच पांच लीटर रेक्टीफाइड बरामद किया। उधर, कस्बा झिंझाना के मोहल्ला माजरा स्थित मकान में दबिश देकर पुलिस ने महिला जयवंती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला ने अपने घर के बाहर रेत के टीले के नोचे शराब छिपाकर रखी हुई थी। वहां से पुलिस ने 10 पाउच कच्ची शराब बरामद की। उधर, झिंझाना थाना पुलिस ने म्यान कस्बा बिडौली निवासी अंग्रेज उर्फ ज्ञानी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने भी की छापेमारी
शामली। आबकारी विभाग की टीमों ने भी सोमवार को जिले के कई गांवों में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सोमवार को ग्राम लव्वा दाउदपुर, गढीअब्दुल्ला, दुल्लाखेडी, मन्टीहसनपुर, गन्देवडा, ग्राम ऊंचा गांव एवं ग्राम तित्तरवाडा में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध शराब और मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ। इसके साथ ही गांवों में पंफ्लेट भी वितरित किए गए, ताकि अवैध रूप से शराब बेचने वालों के बारे में लोग सूचना दे सकें। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि अवैध अड्डों से मिलने वाली शराब जहरीली हो सकती है, जिसमें मिथाइल एल्कोहल भी हो सकता है, जिसके पीने से आंखों की रोशनी जाने के साथ ही व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed