फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नगर पालिका में दो वार्ड सभासदों के बीच चली कुर्सियां

नगर पालिका में दो वार्ड सभासदों के बीच चली कुर्सियां

Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में दो वार्ड सभासदों के बीच चली कुर्सियां
शामली।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर पालिका शामली में हो रही चर्चा के दौरान दो सभासद किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे को मारने के लिए कुर्सियां तक उठा लीं। जिसके बाद नगर पालिका में अफरातफरी मच गई।

बुधवार को नगरपालिका ईओ कार्यालय में डूडा अधिकारी आरपी सिंह व सफाई इंस्पेक्टर गोविंद सिंह के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों के सर्वेक्षण को लेकर बात चल रही थी। इसी बीच कार्यालय में वार्ड 22 के सभासद आशुतोष पंवार और वार्ड 16 के सभासद अनिल उपाध्याय पहुंच गए। सभासद आशुतोष ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों पर पात्र लोगों की बार-बार जांच कराने के बाद भी कोई कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया था, लेकिन इसी दौरान वार्ड सभासद अनिल भड़क उठे और गाली गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद कार्यालय के अंदर ही कुर्सी उठाकर एक दूसरे को मारने पर उतारू हो गए। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कराया। हंगामा होता देख सभी सभासदों ने दोनों में समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन मामले में कोई समाधान नहीं निकल सका। जिसके बाद दोनों अपने अपने घरों को लौट गए। इससे पूर्व भी वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय कई मामलों को लेकर नगर पालिका में हंगामा कर चुके हैं। वहीं, अनिल उपाध्याय का कहना है कि वह कुछ सभासदों को मूंगफली बेचने वाला बता रहा था, जिससे आहत होकर उन्होंने किसी को भी ऐसा बोलने से रोका था। जिस पर वह मुझे भी गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed