{"_id":"5b4f8f234f1c1b39748b5ad1","slug":"41531940643-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को छत से फेंक कर जान से मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को छत से फेंक कर जान से मारने की कोशिश
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को छत से फेंका
शामली।
डेढ़ साल पूर्व प्रेम विवाह करने वाली युवती की जान पर बन गई। आरोप है कि पति और ससुरालियों ने घर से एक लाख रुपये लाकर नहीं देने पर उसको पीटा और छत से फेंक दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई कराने की गुहार लगाई।
पीड़िता हिना पुत्री जमील कस्बा गढ़ीपुख्ता की रहने वाली है। बुधवार दोपहर वह परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। वह अपने पैरों पर चल भी नहीं पा रही थी, जिस कारण उसका भाई गोद में उठाकर लाया था। पीड़िता ने बताया कि गांव महावतपुर निवासी तिरसपाल से उसने प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद वह पति और ससुरालियों के साथ पानीपत में जाकर रहने लगी थी। वहां उसने एक पुत्र को भी जन्म दिया। आरोप है कि पति और ससुराल वाले उस पर घर से एक लाख रुपये मंगाने का दबाव बना रहे थे और मांग पूरी नहीं होने पर 15 दिन पूर्व नींद की गोलियां खिलाकर हिना को पीटा और छत से फेंक दिया। इसके बाद गंभीर हालत में उसको रोहतक स्थित अस्पताल में ले जाकर उपचार भी कराया, लेकिन मायके वालों से संपर्क नहीं करने दिया। अस्पताल से घर लौटने पर 15 जुलाई को हिना ने अपने परिजनों से बात की और घटना के बारे में बताया। इसके बाद हिना की मां और अन्य परिजन पानीपत गए और वहां से हिना को अपने साथ गढ़ीपुख्ता ले आए। हिना की मां और परिजनों ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार से गुहार लगाई कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। पुलिस अधीक्षक ने गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस को निर्देश दिया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की जाए। यदि घटनास्थल पानीपत का है तो एफआईआर दर्ज करके विवेचना ट्रांसफर की जाए।