फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोपी प

किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोपी प

Fri, 01 Jun 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोपी प
पुलिस ने मनचले को पकड़ा
विज्ञापन

कैराना। एक सप्ताह पूर्व गांव भूरा में घर में घुसकर अकेली किशोरी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया। मामले में आरोपी को मौके से छुड़ाने के लिए पीड़ित परिवार पर पथराव करने के दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

23 मई की रात गांव भूरा में राहुल ने पड़ोस के मकान में घुसकर अकेली किशोरी के साथ छेड़खानी की थी। किशोरी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए थे। किशोरी की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर आ गए थे तथा आरोपी राहुल को दबोच लिया था। इसके बाद राहुल के दो चाचाओं ने राहुल को छुड़ाने के लिए पीड़ित परिवार पर पथराव कर दिया था तथा राहुल को छुड़ा लिया था। बाद में किशोरी के पिता ने आरोपी राहुल व उसके दो चाचाओं के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी राहुल को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया तथा चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया। बाकी फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed