फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शटर के कुंड़े तोड़कर नकदी और सामान चुराया

शटर के कुंड़े तोड़कर नकदी और सामान चुराया

Mon, 07 May 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
शटर के कुंड़े तोड़कर नकदी और सामान चुराया
कैराना। ग्राम गंदराऊ निवासी अहसान की शामली रोड स्थित अहमद मार्केट में पेपर डिजाइनिंग की दुकान है। रविवार की रात वह दुकान बंद करके गांव चला गया। रात में एक चोर ने दुकान के शटर का कुंडा तोड़ कर गल्ले में रखी 10 हजार रु पये की नकदी तथा अन्य सामान चोरी कर लिया था। सोमवार की सुबह अहसान दुकान पर पहुंचा उसे चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को चोरी की घटना की सुचना दी। इस दौरान पुलिस ने अलीपुर रोड से उक्त दुकान से चोरी किए सामान को लेकर जा रहे एक युवक को दबोच लिया। उससे चोरी का इनवर्टर और लेमिनेशन मशीन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान निवासी मोहल्ला आलकलां बताया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। उधर, पानीपत रोड स्थित गुलशन नगर कॉलोनी निवासी मुस्तकीम के घर 30 मई की रात में चोरी हो गई थी। पुलिस ने चोरी का खुुलासा कर आरोपी नौशाद को जेल भेज दिया था। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोपी शहजाद निवासी मोहल्ला छड़ियान को भी गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed