Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A language expert will be called from Saharanpur to interrogate the deaf and mute murder accused.

Shamli News: हत्यारोपी मूकबधिर से पूछताछ के लिए सहारनपुर से बुलाया जाएगा भाषा विशेषज्ञ

Sat, 28 Nov 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
A language expert will be called from Saharanpur to interrogate the deaf and mute murder accused.
चौसाना। छोटियाल मोहल्ले में बड़े भाई शनि उर्फ फोनू की डंडों से पीटकर हत्या करने के आरोपी मूकबधिर पंकज से पुलिस को पूछताछ करने में परेशानी हो रही है। अब आरोपी की बात समझने और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए पुलिस सहारनपुर से सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ को बुला रही है। विशेषज्ञ की मदद से पुलिस आरोपी से घटना के बारे में जानकारी जुटाएगी। पुलिस जांच में सामने आया कि पंकज घटना के समय शराब के नशे में था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात खाने में रोटी के बजाय खिचड़ी बनाने को लेकर पंकज का अपने बड़े भाई शनि से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान मूकबधिर पंकज ने डंडे से हमला कर शनि की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने कमरे में फैले खून को कपड़ों से साफ किया और खून से सने कपड़े भी छिपा दिए थे। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ की लेगी मदद
आरोपी पंकज मूकबधिर है। ऐसे में पुलिस उससे सामान्य तरीके से बातचीत नहीं कर पा रही है। घटना के बाद उसके मन में क्या चल रहा था, विवाद किस तरह बढ़ा और वारदात के बाद उसने क्या किया, इन सवालों के जवाब जानने के लिए सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ की मदद ली जाएगी। सहारनपुर से विशेषज्ञ को बुलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ अभी शुरुआती स्तर पर है। सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ की मदद से उससे बातचीत कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जाएगी।
घायल होने पर पुलिस को नहीं दी थी सूचना
एएसपी ने बताया कि शनि पर डंडों से हमला होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। वे घायल शनि को सीधे उपचार के लिए करनाल ले गए थे। करनाल के अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने के बाद ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
मामूली विवाद में हो रहा रिश्तों का कत्ल
चौसाना। शामली में पारिवारिक रिश्तों में हिंसा की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। जमीन, संपत्ति, प्रेम-प्रसंग से लेकर खाने में रोटी की जगह खिचड़ी बनाने जैसे मामूली विवाद भी अपनों के खून के प्यासे बना रहे हैं।

मामलों की बानगी
6 जनवरी 2021: शामली में पिता पदम सिंह बेटे संजय ने हत्या कर दी
13 फरवरी 2021: पेलखा में जमीन के लालच में विनोद ने भाई प्रमोद की गोली मारकर हत्या कर दी
मई 2021: केरटू के डेरा लालसिंह में पारिवारिक विवाद में डिंपल और शिवानी की हत्या हुई।
29 मार्च 2023: शामली में आशू पर पत्नी ईशा की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया
सितंबर 2023: कैराना में चोरी के शक में दो मामाओं समेत चार लोगों ने भांजे अब्दुल्ला की हत्या कर दी।
12 अगस्त 2024: विवेक विहार में संपत्ति विवाद में बेटे विकास ने पिता विनोद कुमार की हत्या कर दी।
7 अगस्त 2025: कैराना में पत्नी मैफरीन ने प्रेमी के साथ मिलकर पति शाहनवाज की हत्या की साजिश रची।
28 सितंबर 2025: अंबेहटा में प्रेम-प्रसंग के विरोध में पिता और भाई ने मुस्कान की हत्या कर दी।
28 जुलाई 2026: शामली में गरिमा की हत्या के मामले में भाई अर्जुन और पिता सुधीर दहिया गिरफ्तार हुए।
26 नवंबर 2026: चौसाना में खाने में रोटी के बजाय खिचड़ी बनाने को लेकर हुए विवाद में पंकज ने बड़े भाई शनि की डंडे से पीटकर हत्या कर दी।
छोटी बातों को न बनाएं प्रतिष्ठा का सवाल, गुस्से पर रखें काबू्र
मनोचिकित्सक डॉ. अरुण राय के अनुसार पारिवारिक हिंसा के पीछे गुस्से पर नियंत्रण की कमी, मानसिक तनाव, आर्थिक दबाव और आपसी संवाद का अभाव प्रमुख कारण हो सकते हैं। कई बार व्यक्ति छोटी बातों को प्रतिष्ठा का सवाल बनाकर आवेश में हिंसक कदम उठा लेता है। इससे बचने के लिए परिवार में संवाद बनाए रखें, विवाद बढ़ने पर कुछ समय शांत रहें और बातचीत से समाधान निकालें। लगातार तनाव या आक्रामक व्यवहार की स्थिति में मनोचिकित्सक की सलाह लें। हिंसा की आशंका होने पर पुलिस की मदद लेने में देरी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed