{"_id":"5a662c124f1c1ba4268b5e8b","slug":"41516645394-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर ने चपरासी के खाते से कर दिए 17 हजार साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर ने चपरासी के खाते से कर दिए 17 हजार साफ
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के खाते से 17 हजार उड़ाए
शामली। बहावड़ी निवासी युवक के खाते से ठग ने घर बैठे 17 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली। पीड़ित जब पासबुक में एंट्री कराने पहुंचा, तो उसे ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी अनिल गांव में जनता जूनियर हाईस्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। चार जनवरी की रात किसी ने उसके खाते से 17,373 रुपये निकाल लिए। पांच जनवरी को पीड़ित जब अपनी पासबुक में एंट्री कराने पहुंचा, तो उसे उसके साथ हुई ठगी का पता चला। उसने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया तो उसे पता चला कि किसी ने उसके खाते से ऑनलाइन खरीदारी की है। शॉपिंग किस माध्यम से की गई, एटीएम द्वारा या फिर इंटरनेट बैंकिंग से इसके बारे में पता नहीं लग पाया है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।