{"_id":"5a28330e4f1c1b9e678c0072","slug":"41512583950-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट की जांच में रिश्वत मांगने पर सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पासपोर्ट की जांच में रिश्वत मांगने पर सिपाही लाइन हाजिर
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
पासपोर्ट की जांच करने पहुंचे एक सिपाही द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत पर एसपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। कोतवाली शामली में तैनात सिपाही रविंद्र पासपोर्ट की जांच करने के लिए दो दिन पूर्व एक मोहल्ले में गया था। आरोप है कि सिपाही ने पासपोर्ट का आवेदन करने वाले व्यक्ति से जांच पूरी करके भेजने के नाम पर रुपयों की मांग की थी। उक्त व्यक्ति ने इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम से शिकायत की थी। बुधवार को कोतवाली प्रभारी ने सिपाही रविंद्र के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा को भेज दी। एसपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेेश पर आरोपी सिपाही रविंद्र को कोतवाली से पुलिस लाइन भेज दिया गया है।