{"_id":"5a1085394f1c1bc1678bc56c","slug":"41511032121-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान ने की निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कप्तान ने की निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
निकाय चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कराने के लिए पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने कैराना कोतवाली में समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी स्तर पर ढील नहीं होनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति मतदान वाले दिन माहौल खराब करने की कोशिश करे, तो उससे सख्ती से निपटा
कैराना कस्बा अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल है, जिस कारण अधिकारियों की नजरें भी कैराना में चल रही गतिविधियों पर हैं। इसी के चलते शनिवार को पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा कैराना कोतवाली पहुंचे और पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर मतदान वाले दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के साथ ही नियमित रूप से कस्बा में गश्त और चेकिंग कराने का निर्देश दिए। साथ ही पूर्व के चुनावों में गड़बड़ी करने वालों तथा बूथ कैप्चर करने वालों के बारे में जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही वांछित अपराधियों की धरपकड़ का अभियान भी चल रहा है।
ट्रैक्टर लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
कैराना। जिला अमरोहा के गांव हैवतपुर निवासी अब्दुल सत्तार ने कैराना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 29 अक्तूबर को उसने कैराना निवासी एक व्यक्ति से 3,70,000 रुपये में ट्रैक्टर खरीदा था। ट्रैक्टर खरीदने के बाद उसका नौकर रहीस निवासी हैवतपुर ट्रैक्टर चलाकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान शामली क्षेत्र में काबड़ौत पुल के पास छह युवकों ने उससे ट्रैक्टर लूट लिया था। उसके चालक ने आरोपियों की पहचान करने के साथ ही बताया था कि ट्रैक्टर छीनने वाले कैराना के रहने वाले हैं। इसके बाद उसने कई बार कैराना थाने आकर आरोपियों के साथ पंचायत की तथा अपना ट्रैक्टर वापस मांगा, लेकिन आरोपी मुकर गए।