फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गली में घूम रही बिना साइलेंसर की बाइक ने करा दिया बवाल

गली में घूम रही बिना साइलेंसर की बाइक ने करा दिया बवाल

Sat, 22 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
गली में घूम रही बिना साइलेंसर की बाइक ने करा दिया बवाल
घर में घुसकर हमला बोला
विज्ञापन

थानाभवन।
बिना साइलेंसर की बाइक लेकर गांव की गलियों में घूम रहे युवकों का विरोध करने पर आरोपियों ने ग्रामीणों के घर में घुसकर मारपीट कर दी। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थानाभवन के गांव खेड़ागदाई में कांवड़ के लिए गए कुछ युवकों ने बाइकों के साइलेंसर हटवा रखे थे। बृहस्पतिवार को बाइकों को लेकर कुछ युवक गांव में तेज रफ्तार में घूम रहे थे। साइलेंसर हटाने के कारण बाइकों से तेज आवाज हो रही थी। इसी दौरान सतेंद्र और सतीश ने बाइक सवार युवकों का विरोध कर दिया। इस पर ग्रामीणों व युवकों के बीच कहासुनी हो गई, तब बाइक सवार युवक मौके से चले गए। आरोप है कि शाम को आरोपी युवकों ने सतीश और सतेंद्र के मकान में घुस गए तथा परिजनों पर हमला कर दिया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके चलते आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को थानाभवन लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपी रवि, जय और संजीव के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed