{"_id":"594c14144f1c1b3b198b4777","slug":"41498158100-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम के लिए परिवार को खिला दी थी नींद की गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम के लिए परिवार को खिला दी थी नींद की गोली
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
लापता महिला प्रेमी के साथ पकड़ी गई
शामली। सीओ सिटी आशोक कुमार ने बताया कि 10 जून को शामली के मोहल्ला सरजीत कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र की पत्नी शालू पति सहित ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिलाकर चली गई थी। पुष्पेंद्र ने आरोप लगाया था कि शालू अपने प्रेमी अजय उर्फ विक्की निवासी सरजीत कालोनी के साथ गई है। घर से 30 हजार रुपये नकदी तथा जेवरात भी ले गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी संग कैराना रोड से पकड़ लिया। इस दौरान महिला ने सीओ को बताया कि नींद की गोलियां उसके प्रेमी अजय ने लाकर दी थीं। महिला के अनुसार उसका पति उसके साथ मारपीट करता था तथा ताने मारता था। उधर महिला संग पकड़े गए आरोपी विक्की का कहना है कि उसके तथा महिला के प्रेम संबंध ढाई साल से चल रहा था। ब्यूरो