फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दहेज उत्पीड़न में पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

दहेज उत्पीड़न में पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Mar 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
कैराना (शामली)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकालने तथा मायके में आकर मारपीट कर छेड़छाड़ करने के आरोप में पति सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हरियाणा के गढ़ी बेसक निवासी युवक के साथ हुई थी, जिसमें उनके द्वारा अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया गया था। इससे ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि विवाहिता से अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा नहीं होने पर आठ मार्च को उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। वह चार बच्चों की मां हैं। इसके बाद में वह मायके में आ गई। यह भी आरोप है कि ससुरालियों ने मायके में आकर विवाहिता के साथ मारपीट की। पुलिस ने विवाहिता के पति आरिफ, देवर नौशाद, सनव्वर, देवरानी गुलिस्ता व ससुर जहांगीर निवासी हरियाणा के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोबाइल पर धमकी देने का आरोप
कैराना। मोहल्ला आलखुर्द निवासी राजेंद्र कुमार ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह वह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उधर, मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी जावेद ने बताया कि बुधवार सुबह वह घर से खेत पर गोभी काटने के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में चार-पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed