फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गली मे दरवाजा लगाने को लेकर विवाद फिर गहराया

गली मे दरवाजा लगाने को लेकर विवाद फिर गहराया

Sat, 12 Jan 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
गली मे दरवाजा लगाने को लेकर विवाद फिर गहराया
दरवाजे को लेकर दो समुदाय में विवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। गांव नाला में धार्मिक स्थल की गली में दरवाजा लगाने को लेकर लेकर चल रहा विवाद उस वक्त बढ़ गया जब एक तरफ ग्रामीण ने गली में दरवाजा लगा लिया। सूचना पर सीओ और तहसील कैराना की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन दरवाजा ना लगाने वाला पक्ष कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। अधिकारियों ने दरवाजा खोलने को गलत नहीं माना।

गांव नाला में विशेष समुदाय के लोगों का धार्मिक स्थल है। धार्मिक स्थल वाली सड़क पर कई दिन पूर्व सतेंद्र ने अपने घर का दरवाजा लगा लिया था। दरवाजा लगाए जाने का विशेष समुदाय के लोगों ने विरोध किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की थी। आरोप है कि शनिवार को ग्रामीण परवेंद्र ने भी गली में दरवाजा लगा लिया। विशेष समुदाय के लोगों ने दरवाजा लगाने का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव के हालात बन गये। सूचना पर सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी, थाना प्रभारी सुनील दत्त, तहसीलदार शामली सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने गांव में मामले की जांच की। तहसीलदार ने बताया कि यह गली सार्वजनिक है और इसमें दरवाजा लगाने से मना नहीं किया जा सकता। सीओ राजेश कुमार तिवारी का कहना था कि विशेष समुदाय के लोग गली के अपने पक्ष में कागजात होने का दावा कर रहे थे। लेकिन मौके पर कोई कागजात नहीं दिखा सके। यदि उनके पास कोई दस्तावेज हैं तो दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed