{"_id":"5c379123bdec227396043b5b","slug":"31547145507-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने लगाया अपहरण के प्रयास का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार ने लगाया अपहरण के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार को अगवा करने की कोशिश
कैराना। क्षेत्र के ग्राम मन्नामाजरा निवासी वसीम का कार सवार पांच बदमाशों ने अपहरण करने की कोशिश की।
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात नौ बजे वह अपने गांव से बाइक द्वारा कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में जा रहा था। आरोप है कि शामली रोड पर पीछे से आई कार ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। जिसके बाद कार सवार पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसका गाड़ी में अपहरण करके ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। वह आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटकर भागने लगा, तो फायरिंग कर दी गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ,लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने गांव के ही एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।