फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गृहक्लेश में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गृहक्लेश में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 30 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गृहक्लेश में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कैराना। दंपति के बीच हुए मामूली विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहल्ला इकरामपुपरा निवासी हनी (25) का रविवार की रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद रात एक बजे सोने के लिए हनी अलग कमरे में चला गया। इसी दौरान उसने कमरे में रखे दुपट्टे का फांसी का फंदा बनाया और गले में डालकर छत में लगे कुंडे से लटक गया। आहट होने पर परिजन जाग गए और हनी को फंदे से नीचे उतारा। परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार की सुबह सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों से जानकारी ली। बताया गया है कि हनी मेडिकल स्टोरों पर दवाई सप्लाई करने का काम किया करता था। उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल उन्हें इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed