फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराई

ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराई

Sat, 10 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराई
कैराना (शामली)। इस्सोपुर खुरगान में एंटी भूमाफिया टीम ने 90 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई। टीम ने भूमि की पैमाइश कराकर वहां खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को ट्रैक्टर से नष्ट करा दिया। एंटी भू-माफिया टीम में शामिल नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता, लेखपाल राजीव वर्मा, अशोक कुमार, विजय कुमार, सत्यवीर सिंह, मोहम्मद हारुण एवं रविंद्र पुलिस को साथ लेकर गांव इस्सोपुर खुरगान पहुंचे। यहां टीम ने ग्राम समाज की 90 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। आरोपियों ने भूमि पर गेहूं, सरसों एवं चारे की फसल बो रखी थी। टीम ने फसलों पर ट्रैक्टर चलवा कर नष्ट कर दिया। साथ ही भूमि का सीमांकन करा दिया। नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed