फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ाईनेंस कंपनी का सवा लाख रुपया डकार गया रिकवरी एजेंट

ाईनेंस कंपनी का सवा लाख रुपया डकार गया रिकवरी एजेंट

Fri, 02 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
ाईनेंस कंपनी का सवा लाख रुपया डकार गया रिकवरी एजेंट
शामली। एक रिकवरी एजेंट फाइनेंस कंपनी का सवा लाख रुपये डकार गया। कंपनी के मैनेजर की ओर से आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। फाइनेंस कंपनी के शामली शाखा के मैनेजर अनुभव वर्मा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनके पास एक युवक रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता है। आरोप है कि एजेंट ने कर्ज लेने वाले लोगों से किश्त के करीब सवा लाख रुपये एकत्र कर लिए और उन रुपयों को कंपनी में जमा नहीं कराया। कर्ज लेने वालों को कंपनी की रसीद के बजाय हाथ से लिखी एक फर्जी रसीद थमा दी और कंपनी को बरगलाता रहा। शक होने पर इसकी जांच की गई तो सारी ठगी सामने आ गई। आरोपी से रुपये मांगे तो वह आज-कल कहकर टालता रहा और अब रुपया देने से उसने मना कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed