फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बदमाशों ने ट्रेन में युवक से की लूटपाट

बदमाशों ने ट्रेन में युवक से की लूटपाट

Fri, 12 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने ट्रेन में युवक से की लूटपाट
हथियारबंद बदमाशों ने ट्रेन में युवक से लूटपाट की
विज्ञापन

शामली।
दिल्ली जाते समय युवक से ट्रेन में खंदरावली के पास हथियारबंद बदमाशों ने नकदी, फोन और अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित युवक ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।

शामली के माजरा रोड निवासी दीपक कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार तड़के किसी जरूरी कार्य से दिल्ली जा रहा था। शामली रेलवे स्टेशन से वह दिल्ली जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन कांधला क्षेत्र में खंदरावली के पास पहुंची, तो ट्रेन में सवार चार बदमाशों ने अवैध हथियारों के बल पर आतंकित करके लूटपाट करनी चाही। दीपक ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद बदमाशों ने दीपक से 900 रुपये नकदी, मोबाइल फोन, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड और पहचान पत्र आदि लूट लिया। पीड़ित दीपक ने शोर मचाया, लेकिन उसे बचाने कोई आगे नहीं आया। इसके बाद कांधला के पास जब ट्रेन की रफ्तार कम हुई, तो बदमाश चलती ट्रेन से कूदकर जंगल के रास्ते फरार हो गए। इसके बाद दीपक ने घटना की सूचना जीआरपी थाना शामली रेलवे स्टेशन पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी का का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। मुखबिरों के साथ ही सर्विलांस की मदद से बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed