फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   25 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

25 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 23 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
25 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। शामली कोतवाली पुलिस ने मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए दंगे के दौरान हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करके आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।

वर्ष 2013 में कवाल कांड के बाद मुजफ्फरनगर में दंगा फैल गया था। उसी दौरान गांव लांक, लिसाढ़, बहावड़ी, फुगाना सहित कई जगह घटनाएं हुई थीं। कई लोगों की इस दौरान हत्या कर दी गई थी। दंगे के मामले में सैकड़ों लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इन मामलों में शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक निवासी बीनू पुत्र ब्रह्म सिंह भी वांछित चल रहा था। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके चलते उसके खिलाफ गैर जामनती वारंट भी जारी कर हुआ था। उधर, आरोपी बीनू की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। शुक्रवार दोपहर को शामली कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बीनू रेलवे स्टेशन से कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। इसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि बीनू हत्या के मामले में आरोपी है। हत्याकांड की रिपोर्ट फुगाना (मुजफ्फरनगर) थाने में दर्ज हुई थी। बीनू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोपहर बाद आरोपी बीनू को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed