फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विवाहिता की हत्या कर शव का किया अंतिम संस्कार

विवाहिता की हत्या कर शव का किया अंतिम संस्कार

Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव का किया अंतिम संस्कार
शामली/बाबरी।
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की मौत से घर में चीखपुकार मच गई। इसी कड़ी में मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला का आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्मशान घाट से शव के अवशेष बरामद कर लिए। इस मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वारदात के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार है।
बंतीखेड़ा निवासी किरपाल की पुत्री कोमल की शादी 28 फरवरी को बाबरी क्षेत्र के गांव कास्सोपुर निवासी प्रवीण के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शुरू से ही कोमल को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करते थे। आरोप है कि शनिवार की रात कोमल की हत्या करने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने सबूत मिटाने के लिए उसका रात में अंतिम संस्कार कर दिया। इस बात की खबर जब मायके पक्ष के लोगों को लगी, तो वह रविवार की सुबह बाबरी थाने में पहुंचे तथा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस को देखकर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने श्मशान घाट से महिला के शव के अवशेष बरामद कर लिए। इस मामले में मृतका के पिता किरपाल ने आरोपी पति प्रवीण, देवर छोटू, अनुज तथा जगदीश व काला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अवशेष के साथ मिले अंगूठी तथा अन्य जेवर
पुलिस के अनुसार पुलिस ने महिला के अवशेष बरामद करने के लिए राख खंगाली. तो उसमें से महिला के जेवर बरामद हुए। पुलिस ने सबूत के तौर पर वहां से मिले अंगूठी सहित अन्य जेवर तथा सामान बरामद करते हुए उसको अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनए के लिए भेजे जाएंगे अवशेष
पुलिस ने श्मशान घाट में जहां महिला को जलाया गया था, वहां से उसके अवशेष बरामद किए हैं। बरामद अवशेषों के आधार पर कई जांचें कराई जाएगी। साथ ही मृतका के परिजनों में से किसी के डीएनए लेकर उसका मिलान इन अवशेषों के साथ कराया जाएगा।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें
महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके से अवशेष बरामद कर लिए। साथ ही मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
-समय सिंह
थानाध्यक्ष बाबरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed